कल्याणी एक्सप्रेस ट्रेन के बेडरोल डिब्बे से 101 शराब की बोतलें बरामद, कोच अटेंडर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कल्याणी एक्सप्रेस ट्रेन के बेडरोल डिब्बे से 101 शराब की बोतलें बरामद, कोच अटेंडर गिरफ्तार

 

 

बोकारो : बोकारो आरपीएफ पोस्ट की टीम ने नारकोटिक्स के खिलाफ ‘ऑपरेशन सतर्क’ चलाते हुए ट्रेन नंबर 18626 (कल्याणी एक्सप्रेस) से 101 शराब की बोतलें जब्त कीं। कोच अटेंडर अजीत कुमार सिंह को हिरासत में लेकर एक्साइज विभाग को सौंप दिया गया। बोकारो आरपीएफ एसआई बलराम मीणा, एएसआई डी के द्विवेदी और सीटी हेमराज मीणा ने बोकारो से चंद्रपुरा के बीच ट्रेन की तलाशी ली। ए-1 और बी-1 कोच के बेडरोल डिब्बों में संदिग्ध बैग मिलने पर अटेंडर से पूछताछ की गई। उसने थैलियों में छिपी शराब दिखाई, लेकिन कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।जांच में 9 बोतल मैजिक मोमेंट्स वोडका (750 मिली), 87 बोतल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की (180 मिली) और 5 कैन हेवर्ड 5000 बीयर (500 मिली) बरामद हुईं, जिनका अनुमानित मूल्य 19,120 रुपये है। पूछताछ में अटेंडर ने अपनी पहचान पलामू (झारखंड) के पोलपोल निवासी अजीत कुमार सिंह (32) पुत्र सुरेश सिंह के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि कोच के बेडरोल की निगरानी वह ही कर रहा था।टीम ने चंद्रपुरा स्टेशन पर उसे उतारा, ट्रेन के टीटीई और सुपरवाइजर राजीव नयन को सूचित किया। गवाहों की मौजूदगी में अटेंडर को पकड़कर बोकारो आरपीएफ पोस्ट लाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शराब और आरोपी को एक्साइज विभाग बोकारो को सौंप दिया गया।

Leave a Comment