
मोहनपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव के मतगणना का कार्य जारी 16 पंचायत में मात्र तीन पंचायत का परिणाम घोषित किया गया
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया।
चौथे चरण के पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य सोमवार को मोहनपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। समाचार प्रेषण तक प्रखण्ड के 16 पैक्स में से 3 पैक्स का मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित कर दिया गया। देर रात तक मतों की गिनती जारी है। जारी चुनाव परिणाम के अनुसार अमकोला ,अमांतरी एवं खरडिह से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अमांतरी में महेश यादव को कुल 382 में प्राप्त हुआ वही उनके प्रतिद्वंदी सुरेश प्रसाद 226 मत प्राप्त हुआ इस प्रकार महेश यादव 56 मत से विजय घोषित हुए हैं। अमकोला पंचायत से गोवर्धन यादव को 646 में प्राप्त हुआ इनके प्रतिद्वंदी पवन कुमार को 296 मत प्राप्त हुआ इस प्रकार गोवर्धन यादव को 351 मत से विजय घोषित हुए ।वहीं खरडिह पंचायत में परमेश्वर यादव को कुल 652 मत मिला जबकि उनके प्रतिबंध भी सूरजदेव यादव को 538 मत प्राप्त हुआ। परमेश्वर यादव 114 मत से विजय हुए हैं। उन्होंने कहा कि शेष पंचायत की मतगणना अभी जारी है जो देर रात तक परिणाम घोषित किया जाएगी। बताते चले की मोहनपुर प्रखंड में तीन पंचायत के जो परिणाम घोषित किया गया है। इन तीनों पंचायत में एक बार पुनः दूसरे बार जीत दर्ज किए गए हैं।





