
मोटरसाइकिल के ठोकर से पांच वर्षीय किशोर की मौत
अंजनी कुमार
जहानाबाद
जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड स्थित शकूराबाद थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव के समीप मोटरसाइकिल के ठोकर से एक पांच वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई मृतक विक्की कुमार का पुत्र अलबिश कुमार पांच वर्ष बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सहबाजपुर स्थित अपने घर से जैसे ही उक्त किशोर बाहर दौड़ते हुए निकला तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जबरदस्त ठोकर लग गई जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हो गया वही मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गया जब तक परिजन कुछ समझते घटनास्थल पड़ ही उसकी मौत हो गई मौत के बाद घर में जहां चित्कार मच गया वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद ले गया इधर घटना की सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिधि पंचदेव कुमार प्रभाकर घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।





