
वरीय शिक्षक की मां को दी गई श्रद्धांजलि
दुर्गावती प्रखंड के गिम्हिया गांव में वरीय शिक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय उर्फ नथुनी पांडेय की मां की तेरही श्राद्ध में कई गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। इस मौके पर लोगों के द्वारा उनकी मां रामराजी कुंवर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। बता दें कि रामराजी कुंवर 105 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली जिनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया। वहीं उनका तेरही श्राद्ध उनके पैतृक गांव गिम्हिया में 6 तारीख को संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। जिनके द्वारा उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर उनके पुत्र जयप्रकाश पांडेय एवं त्रिभुवन पांडेय के द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत किया गया।





