

महिला महोत्सव सप्ताह के तहत पिंक ऑटो जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए प्रशासन की पहल
बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला महोत्सव सप्ताह के तहत शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) परिसर से पिंक ऑटो जागरूकता रथ को जिला प्रशासन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डीसी श्री अजय नाथ झा, एसपी श्री हरविंदर सिंह, डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार,डीपीएलआर श्रीमती मेनका, एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, वन पदाधिकारी श्री संदीप शिंदे सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। पिंक ऑटो जागरूकता रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से जुड़े अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा।
अधिकारियों ने कहा कि महिला महोत्सव सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पिंक ऑटो रथ के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश पहुंचाया जाएगा।




