सेक्टर-4 मस्जिद में कामगार अंजुमन कमेटी की भव्य इफ्तार पार्टी, सभी धर्मों के लोगों ने देश की तरक्की के लिए की दुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेक्टर-4 मस्जिद में कामगार अंजुमन कमेटी की भव्य इफ्तार पार्टी, सभी धर्मों के लोगों ने देश की तरक्की के लिए की दुआ

 

 

बोकारो : बोकारो सेक्टर-4 स्थित मस्जिद में आज कामगार अंजुमन कमेटी द्वारा आयोजित भव्य इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर अपने प्यारे मुल्क हिंदुस्तान की अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआएं कीं। इस आयोजन ने साम्प्रदायिक सद्भाव का अनुपम उदाहरण पेश किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से फहीम अंसारी, प्रोफेसर मोहम्मद अब्दुल्ला, सैयद जियाउल हक, मोहम्मद अब्दुल मलिक, सैयद राशिद अशरफी, परवेज नज़री, अफरोज राणा, मोहम्मद जाहिद कमाल, जाकी जिया, नसीम अख्तर, मोहम्मद मुख्तार अहमद, जितेन कुमार, कंतू कुमार, सैयद नईम अख्तर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।कामगार अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन देशभक्ति और एकता के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया था। सभी ने मिलकर वतन की समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की, जो क्षेत्र में सकारात्मक संदेश फैलाने वाला रहा।

Leave a Comment