महिला दिवस पर बोकारो पुलिस का विशेष अभियान: महिलाओं ने संभाला ट्रैफिक का जिम्मा, ब्लैक फिल्म उतारी, चालान काटे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महिला दिवस पर बोकारो पुलिस का विशेष अभियान: महिलाओं ने संभाला ट्रैफिक का जिम्मा, ब्लैक फिल्म उतारी, चालान काटे

 

 

बोकारो : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो पुलिस ने ‘नारी शक्ति’ का शक्तिशाली संदेश देते हुए विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया। महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के शीशों से फिल्म उतारी और नियम उल्लंघन पर चालान काटे।पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी, चास महिला थाना प्रभारी सुनीला लिंडा और नगर महिला पुलिस मीरा लकड़ा समेत कई महिला पुलिसकर्मियों ने नयामोड़, बिरसा चेकपोस्ट, चास चेकपोस्ट सहित विभिन्न स्थानों पर एंटी-क्राइम चेकिंग की। बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की सघन जांच के दौरान नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी गई।वहीं, हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाने वाली महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों ने सम्मानित भी किया। एसपी हरविंदर सिंह ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा, “महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों को आगे रखकर यह अभियान चलाया गया, ताकि समाज में संदेश जाए कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त और सक्षम हैं।” उन्होंने बोकारोवासियों से अपील की कि आपराधिक गतिविधि या सहायता के लिए तुरंत 112 पर संपर्क करें। “झारखंड पुलिस का लक्ष्य ‘सेवा ही लक्ष्य’ है,” उन्होंने जोड़ा।

Leave a Comment