बोकारो में ज्वेलरी शोरूम में लूट की कोशिश नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बोकारो में ज्वेलरी शोरूम में लूट की कोशिश नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार

 

 

बोकारो: बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 11 जनवरी 2026 की है, जब अज्ञात अपराधियों ने शोरूम में लूट की कोशिश की थी। मामले में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 02/26 दिनांक 12 जनवरी 2026 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 मार्च 2026 को इस कांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में शुभम कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष) और पंकज कुमार (उम्र करीब 26 वर्ष) शामिल हैं। शुभम कुमार को सूरत (गुजरात) से तथा पंकज कुमार को बेंगलुरु (कर्नाटक) से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। वहीं इस कांड में शामिल दो अन्य अपराधियों प्रिंस कुमार और समशाद को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन, सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार समेत तकनीकी शाखा और जिला पुलिस बल के कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

Leave a Comment