

रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी ने उत्साह से मनाया महिला दिवस
बोकारो । रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब परिसर में सदस्यों के एकत्र होकर भारत-न्यूजीलैंड आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच के लाइव प्रसारण से हुई। सभी ने रोमांचक मुकाबले का सामूहिक रूप से आनंद लिया, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।मैच के बाद महिलाओं के समाज और रोटरी परिवार में योगदान की सराहना की गई। सदस्यों ने महिलाओं की उपलब्धियों व भूमिका पर सम्मान व्यक्त कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम आपसी सौहार्दपूर्ण रात्रि भोज के साथ समाप्त हुआ, जो सभी के लिए यादगार रहा।




