

एक नशेवाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया) :
मोहनपुर पुलिस ने एक नशेवाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के सुखदेवचक गांव के पिंटू यादव शुक्रवार को नशे की हालत में हो हल्ला कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस गांव पहुंचकर पिंटू यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया। उसे मेडिकल जांच कराया गया तो शराब का अल्कोहल पाया गया। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।





