57 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहनपुर पुलिस ने बरामद किया गया 57 बोतल अंग्रेजी शराब

57 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद

रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के गंभीर मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर लदा 57 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया गया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जैसे ही गंभीर मोड़ पहुचा तो शराब तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने मे सफल रहा। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर एक बैग में 57 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। वही बाईक नम्बर एवं गाड़ी के इंजन चेचिस नंबर का जांच करते हुए शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment