
अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के सिंधूगढ पुलिस ने शनिवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती दल के भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर मोड़ के समीप बालू लदे ट्रैक्टर पर पुलिस की नजर पड़ी। ऐसे में पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से भाग निकला। इसके बाद पुलिस की ओर से जांच के क्रम में ट्रैक्टर पर लदा बालू अवैध पाया गया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। इसके बाद इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर के चेचिस एवं इंजन नंबर को जांच करते हुए मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। पुलिस मालिक एवं चालक की खोज में जुटी हुई है।





