नावाडीह में भयंकर सड़क हादसा: बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत, दो अन्य घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नावाडीह में भयंकर सड़क हादसा: बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत, दो अन्य घायल

 

 

कसमार( बोकारो) | बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव निवासी उमेश महतो (उम्र अज्ञात) की नावाडीह में तेज रफ्तार हाईवा से बाइक की भिड़ंत होने पर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय उमेश अपनी चचेरी बहन सुमन की 14 मार्च को निर्धारित शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ने उमेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसा इतना भयावह हो गया कि उनकी मौके पर ही जान चली गई। इस दुर्घटना में सुमन के सगे भाई सुलचन महतो और एक बच्ची भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना पाकर नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में वाहन की तेज गति को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में सन्नाटा पसर गया है, जबकि बहन सुमन की शादी की तैयारियां अब मातम में बदल गई हैं।

Leave a Comment