
जदयू नेत्री अरूणा देवी को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश महासचिव नियुक्त होने के बाद बिक्रमगंज पहुंचने पर प्रखंड जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें फूलों का माला और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान जदयू नेत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहाँ कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी हमें दी है, उसका इमान्दारी से निर्वहन करूंगी। संगठन को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने ने कहा कि इस बार विधानसभा का चुनाव में गठबंधन को भारी बहुमत होगी और फिर एक बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। स्वागत करने वालों में विजय चौधरी, संजय वर्मा, अरविंद कुमार चौधरी, धनबसंत चौधरी, उमेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।





