

रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
मोहनपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में फरार चल रहे आरोपित के घर रविवार को मोहनपुर पुलिस ने इश्तिहार चीपकाया गया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया गुरीयावां पंचायत के सिहो गांव में ढोल बाजे के साथ फरार चल रहे आरोपित प्रमोद यादव एवं नीतीश कुमार यादव के घर पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों आरोपित 2022 से फरार चल रहा है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति थाना कांड संख्या के फरार आरोपी संतोष यादव, अशोक यादव, पप्पू यादव, वौधी यादव, उदित यादव, करू यादव, महावीर यादव लट्टू यादव, एवं विनय यादव सभी ग्राम डेमा टोला हिरीबगीचा के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया है। उन्होंने बताया कि इश्तिहार न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद उक्त दोनों गांव में ढोल बाजे के साथ चिपकाए गया है। इस मौके पर बोधगया डीएसपी सौरव कुमार जसवाल भी उपस्थित थे।





