Bigg Boss 17 में किचन छीने के बाद कंटेस्टेंट्स के बदले घर, इस हंगामे के बाद बिग बॉस ने खेला अपना दांव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

bigg boss 17, bb 17, salman khan- India TV Hindi
Image Source : X
बिग बॉस 17

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में आए दिन नया तमाशा देखने को मिल रहा है। आज के एपिसोड में नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता-विक्की के रिश्तों में हो रही खटपट के बीच अनुराग डोभाल और अरुण माशेट्टी के बीच खतरनाक लड़ाई देखने के लिए मिला है। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ा गई की उनके बीच हाथापाई पाई हो गई। अनुराग डोभाल और अरुण माशेट्टी को रोकने के लिए किचन में सारे कंटेस्टेंट्स आ जाते हैं, लेकिन इस लड़ाई के बाद बिग बॉस ने भी कंटेस्टेंट्स के साथ ऐसा गेम खेला की आप सोच भी नहीं सकते हैं।

अनुराग डोभाल और अरुण माशेट्टी में हुई हाथापाई 

बिग बॉस का घर अखाड़े का मैदान बन चुका है। आज के एपिसोड में वो हुआ जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। बीग बॉस के सीजन 17 में अनुराग डोभाल और अरुण माशेट्टी के बीच हाथापाई हुई थीं। यह पहल बार इस सीजन में हुआ था। अरुण जब किचन में काम कर रहे होते हैं तभी वहां अनुराग आ जाते हैं और उनसे बहस करने लगते हैं। दोनों एक-दूसरी की पर्सनल लाइफ को लेकर बहस करते हुए हाथापाई पर आ जाते है, जिसके बाद बिग उन्हें सजा सुनाते हैं।

किचन छीने के बाद कंटेस्टेंट्स के बदले घर 

बिग बॉस ने अनुराग डोभाल और अरुण माशेट्टी की लड़ाई के बाद घर के सभी कंटेस्टेंट्स को किचन में जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं एक महीने में तीसरी बार बिग बॉस ने घरवालों का तबादला भी कर दिया है। एक बार फिर अंकिता-विक्की और नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा के अलावा बाकी लोगों का घर भी बदल दिया गया है। इस बार बिग बॉस के घर में तीन मकान है। ईशा और अभिषेक, मुनव्वर, मनारा, खानजादी, रिंकू, जिगना वोरा और नाविद अरुण, तहलका, अनुराग डोभाल, सना रईस खान और समर्थ जुरेल के घर बदले जाएंगे।

बिग बॉस के बारे में

‘बिग बॉस 17’ के घर में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल यानी कुल 17 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई थी, जिसमें से सोनिया बंसल बाहर गई, जिसके बाद इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनस्वी ममगई भी शो से बाहर हो गईं। अब बस एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल बचे हैं।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 17 में सलमान की डांट के बाद, नील भट्ट के सामने फूट-फूटकर रोती दिखीं ऐश्वर्या शर्मा

ऋतिक रोशन-सबा आजाद ने परिवार संग मनाई दिवाली, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए कपल

रानी मुखर्जी की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, उनकी कार से घायल हुए फोटोग्राफर का कराया इलाज

Source link

Leave a Comment