बेटी बचाओ न्याय यात्रा पहुंची मेहंदीया ऐपवा ने दुष्कर्मियों को बचाने का सरकार पर लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर बेटी बचाओ न्याय यात्रा,,पहुंची मेहंदिया।

दुष्कर्मी को बचाने का सरकार का पूरा प्रयास।
बलात्कार की घटनाओं पर प्रशासनिक लीपापोती महिलाओं की स्वतंत्रता और न्याय की हत्या-एपवा

अंजनी कुमार
अरवल
बिहार में महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में बेटी बचाओ.न्याय यात्रा जहानाबाद से चलकर शनिवार को मेहंदिया पहुंचा , जिसका नेतृत्व ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी कर रही थी।संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की महासचिव ने कहा कि राज सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरहअसफल रही है. निट छात्र मामले में अपराधियों को बचाने के लिए प्रशासनिक तंत्र सक्रिय भूमिका निभा रही है सरकार और पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है और पीड़ित परिवार को न्याय से वंचित किया जा रहा है।नीट छात्रा के अलावे औरंगाबाद की एक और छात्रा की भी पटना में संदिग्ध मौत निश्चित तौर पर सरकार की गलत कानून व्यवस्था का परिणाम है। एपवा नेता ने कहा की भाजपा जद यु की सरकार के शासनकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं है,उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के दोषियों को बचाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच का निर्णय जन दबाव का परिणाम है लेकिन मात्र इससे न्याय सुनिश्चित नहीं होगा उन्होंने सुप्रीम कोर्ट एवं कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर कड़ी सजा देने की मांग की। 4 फरवरी से जहानाबाद से शुरू हुई यह यात्रा गया नवादा,नालंदा,पटना होकर 10 फरवरी को विधानसभा के घेराव के साथ ही समाप्त होगी. आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरवल जिला भाकपा माले जिला महा सचिव जितेंद्र यादव, आइशा नेत्री प्रीति पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी, उपाध्यक्ष जमीला खातून सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment