नया मोड़ चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दाह किया, राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अपमान’ का विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नया मोड़ चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दाह किया, राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अपमान’ का विरोध

 

 

बोकारो : रविवार को नया मोड़ चौक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रघुनाथ टुडू के नेतृत्व में सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल के अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान केंद्रीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कथित अपमान के विरोध में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार का व्यवहार ‘घोर निंदनीय और भयंकर अपमानजनक’ है। रघुनाथ टुडू ने कहा, “कार्यक्रम विधाननगर उपमंडल में निर्धारित था, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इसे बागडोगरा के गोशालापुर में स्थानांतरित किया गया, जहां भी लोगों को भाग लेने से रोका गया। प्रशासन ने सहयोग नहीं किया। यह न केवल सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि पूरे भारतीय जनजाति समाज का भी अपमान है।”प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला उपाध्यक्ष रामलाल सोरेन, संजय त्यागी, अर्चना सिंह, परिंदा सिंह, जयनारायण मरांडी, माथुर मंडल, चंद्रशेखर सिंह, भानु प्रताप सिंह, फूलचंद किस्कू, जितेंद्र नारायण मुर्मू, पन्नालाल कादु, संजय प्रसाद, सुनील यादव, राजकुमार, झंटू दे, तारा शाह, लाल बाबू, निर्भय कुमार, तेजपाल सिंह, दुर्गा टुडू, ज्योति लाल सोरेन, मदन किस्कू, ज्योति किस्कू, मनीषा किस्कू, प्रिय किस्कू, नेहा सोरेन, गुड़िया सोरेन, आरती सोरेन, अंजली सोरेन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।घटना पर भाजपा ने राज्य सरकार पर जनजाति समाज को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

Leave a Comment