
चंदन कुमार झा होंगें मेहंदिया थाना के नए थाना अध्यक्ष ।
ANJANI KUMAR
अरवल
मेहंदिया थाना के नए थाना अध्यक्ष के रूप में चंदन कुमार झा की ताजपोशी की गई है।
पत्रकारों से बात करते हुए चंदन कुमार झा ने बताया कि क्षेत्र में अमन चैन, शांति की व्यवस्था को बहाल रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। समस्या लेकर थाना में आये लोगों के साथ समानपूर्वक बात बात रखना भी मेरी प्राथमिकता में होगी। किसी भी स्थिति में लोगों को न्याय के लिए भटकने नहीं दिया जाएगा जो चीज सही होगी वह मेरी नजरो में भी सही और जो चींजे गलत होंगी वह गलत। ईमानदारी पूर्वक सही न्याय दिलाना मेरा पहला काम होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशा युवाओं को भटका रहा है और इसके गिरफ्त में काफी युवा हैं जो चिंता का बिषय है ऐसे युवकों को भटकाव से रोकने का कार्य करना होगा। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर होगी । किसी भी परिस्थिति में उनके बढ़े मनोबल को तोड़ने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अमन चैन के पैरोकार, सामाजिक एवं बुद्धिजीवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर बेहतर पुलिसिंग की जाएगी।





