

रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
लोक आस्था का महापर्व को लेकर छठ घाटों की साफ सफाई प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों में शुरू हो गई है। मोहनपुर प्रखंड के राजवर छठ घाट पर मुखिया प्रतिनिधि दिलीप यादव के नेतृत्व में लोहिया स्वच्छता के कर्मियों एवं ग्रामीणों के द्वारा छठ घाट की साफ सफाई किया गया इस कार्यक्रम में जागरण के पंचायत क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा सहित सभी सदस्यों ने छठ घाट की साफ सफाई में सहयोग किया है। वही लोहिया स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि पंचायत के सभी छठ घाट में स्वच्छता कर्मियों के द्वारा छठ घाटों की सफाई किया जा रहा है। इधर मुखिया प्रतिनिधि दिलीप यादव ने बताया कि पंचायत के सभी छठ घाटों पर साफ सफाई एवं छठवृतियों की सुविधा के लिए सभी छठ घाटों पर लाइट की व्यवस्था पंचायत की ओर से किया जा रहा साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी इसमें काफी सहयोग मिल रहा है। इसी प्रकार से प्रखंड के अन्य छठ घाटों की साफ सफाई किया जा रहा है।





