

पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
मोहनपुर प्रखंड स्थित किसान भवन मोहनपुर के सभागार कक्ष में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, मनरेगा, आपूर्ति, आवास योजना, नलजल सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर समीक्षा के साथ चर्चा हुआ। प्रखंड प्रमुख दिपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने किया। बैठक में सवॅ समिति से कई गांव में प्राथमिक विद्यालय नहीं रहने के कारण एक दर्जन प्राथमिक विद्यालय के लिए प्रस्ताव लाया गया। वहीं ग्राम पंचायत गोपालखेड़ा के मुखिया कमलेश सिंह ने गोपालखेड़ा पंचायत के चाव, केदुआरी, बंधुनगर, कुलुवाही, लक्ष्मीपुर, सोनडिहा, सहित एक दर्जन से अधिक गांव में प्राथमिक विद्यालय खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया है। वही प्रखंड के एक दर्जन प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है इसी प्रकार आपूर्ति पदाधिकारी दिपक कुमार के द्वारा राशन कार्ड बनाने नाम जोड़ने सहित कई तरह की चर्चा सदन में किया गया और सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि आप लोग राशन कार्ड बनाने में जो आय प्रमाण पत्र लगता है वह 120000 से अधिक नहीं हो इसी प्रकार ग्राम पंचायत बुमुआर के मुखिया जयनंदन कुमार ने मनरेगा के द्वारा आंगनवाड़ी भवन बनाने उसका राशि का भुगतान नहीं होने को लेकर मनरेगा पदाधिकारी पर जमकर बरसे साथी मनरेगा के द्वारा पंचायत में चल रही सभी योजना पर बारी-बारी से चर्चा किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वेक्षण पर भी विस्तार से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चर्चा किया और उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिचौलियों को पैसा नहीं दे। सभी को सर्वेक्षण में जो कार्य कर रहे हैं वह सभी गरीबों का नाम जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जॉब कार्ड बनाने को लेकर किसी भी बैंक में खाता होना चाहिए इधर ग्राम पंचायत लाडु के मुखिया अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू शर्मा ने कहा कि मोहनपुर प्रखंड में 80 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहता है। वहीं उप प्रमुख मुन्ना यादव ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र से सुपरवाइजर और सीडीपीओ के द्वारा राशि का उगाही किया जाता है। बैठक में सीडीपीओ उपस्थित नहीं थे। स्वास्थ्य एवं अन्य सभी विभाग के बारे में भी विस्तार से चर्चा किया गया।
बैठक में उप प्रमुख मुन्ना यादव, पंचायत समिति सदस्य रामाकांत पासवान, विश्वास सिंह, मुखिया कमलेश सिंह, अजय शर्मा उर्फ अजय सिंह, जयनंदन कुमार, अंचल आरो प्रियांशु कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मनोज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।





