
बच्चों की प्रतिभा का सृजनात्मक विकास ही शिक्षक का मुल कर्तव्य — बीईओ
आरा/जगदीशपुर। मध्य सह् उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव, जगदीशपुर पूर्वी, भोजपुर में आज प्रभारी प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । सम्मान समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी, उपस्थित अतिथि सहित सम्मानित पदाधिकारी गण को विद्यालय परिवार द्वारा माला, अंग वस्त्र , शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव की प्रधानाध्यापक अन्जना कुमारी , मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबन्धक एवं शिक्षक नेता मुक्तेश्वर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पुरे दिन प्रभारी प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक सहित बच्चे भावुक दिखें। शिक्षक नेता पंकज कुमार सिंह मंटु ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी 2014 में स्नातक ग्रेड के रुप सामाजिक विज्ञान के रूप में पदस्थापित हुई थी। इन 11 वर्षो में शिक्षिका और प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में इन्होंने सभी शिक्षक एवं बच्चों से आत्मीय सम्बन्ध रखते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया। पिछले दिनों बिहार दिवस के कार्यक्रम में मध्य सह् उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव को प्रखंड स्तर पर सम्मानित किया गया था। जिसमें इनका अहम योगदान रहा । प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल ने कहा कि इस विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा को देखकर मन गदगद हो गया । उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मान देने से सम्मान मिलता है । उन्होंने कहा कि शिक्षा वह अमूल्य धन है जिसे कोई चुरा नही सकता । बच्चों की प्रतिभा को देखकर यह लग रहा कि शिक्षक काफी मनोयोग से कार्य करते हैं ।शिक्षण कार्य के अलावा खेल कूद ,एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पर जोर देकर इन्होंने ऐतिहासिक कार्य किया है। तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी ने भावुक होकर कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षक , विद्यार्थी एवं अभिभावक के बीच समन्वय का होना जरूरी है।जो मैंने हरसंभव प्रयास किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को हर विद्यालयों में किया जाना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव के प्रधानाध्यापक अन्जना कुमारी एवं संचालन शिक्षक नेता पंकज कुमार सिंह मंटु एवं शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप के द्वारा किया गया। बंदना जी का अभिनन्दन पत्र शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप के द्वारा पढ़ कर समर्पित किया गया।सम्मान समारोह में बच्चों के द्वारा सातों शहीद स्टैचु – सुस्वागतम गीत सह् नृत्य, आधी रोटी कमे खइह, बाकी बेटी के पढ़ईह जरुर, केहूं गोदवाई का गोदनवा, कइसे खेले जईबु सावन में कजरियां, बदरिया घेरी आईल ननदी, बेटी बेचवा, डोमकच, रूप रंग सजाऊं, लाल सरारा, देश रंगीला, पायल है छनकाई, राम आएंगे शामिल है। इन सभी कार्यक्रम को विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें राधा के रौल में प्राची, कृष्ण के रुप में वंशिका ने दर्शकों को झुमने पर मजबुर कर दिया। कार्यक्रम में अनु, बेबी, ज्योति, अस्तुरना, मोनालिसा, रागिनी ,बेबी, प्रिती, नेहा, अंशु, सोनम, प्रियांशु, वंशिका, अनु, तनु, वैष्णवी, सृष्टि, हर्षित, ज्योति, समा परवीन एवं जुली परवीन ने खुब बाहबाही बटोरी। रूप रंग सज्जा में ज्योति, सृष्टि और काजल वर्ग 03 ने दर्शकों को सोचने पर मजबुर कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल, शिक्षक नेता अरुण कुमार सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह, बीएसटीए के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, ईश्वर चन्द्र यादव, प्रधानाध्यापक गोविन्दम सर, हरेन्द्र कुमार सिंह , राजु सिंह, ब्यास शिरोमणि नन्द कुमार सिंह, पप्पु सिंह, रवि, सुनिल कुमार, चन्द्रदेव कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह उर्फ मुन्ना, अरविन्द कुमार सिंह, कमलेश कुशवाहा, शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु, धन्नजय कुमार सिंह, चन्दन कुमार, संजीव कुमार, कंचन माला कुमारी, आशा कुमारी, जुही कुमारी, पिंकी कुमारी, रविना कुमारी, तृप्ति कुमारी, रतिश कुमार, निखिल कान्त, प्रेमजीत कुमार, मौसम कुमार, विमल कुमार, सुभाष कुमार, कृति कुमारी गुप्ता, कुमारी अंकिता, आलिया आफरीन, कंचन कुमारी, उषा कुमारी, अर्चना कुमारी, पल्लवी सहित सैकड़ों शिक्षक एवं अतिथि उपस्थित थे।





