होन्हे जंगल-लुगु बुरु में हाथियों का खतरा: 20 का नया झुंड, 17 पहले से मौजूद; इन गांवों में हाई अलर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

होन्हे जंगल-लुगु बुरु में हाथियों का खतरा: 20 का नया झुंड, 17 पहले से मौजूद; इन गांवों में हाई अलर्ट

 

 

बोकारो : होन्हे जंगल और लुगु बुरु पहाड़ी क्षेत्र में हाथियों के आवागमन से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग अधिकारी संदीप शिंदे ने सभी आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि 20 हाथियों का एक बड़ा झुंड होन्हे जंगल में प्रवेश कर चुका है और आज रात लुगु बुरु की ओर बढ़ सकता है। यहां पहले से ही 17 हाथी मौजूद हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।प्रभावित गांवों में जहरलोंग, सिमराबेड़ा, कंडेर, दरहाबेड़ा, धवईया, होन्हे, तिरला शामिल हैं। लुगु बुरु के आसपास के चोरगावा, मुरपा, खाखंदा, गंगपुर, बेलडीह, तुलबुल, पिंडरा, तुतिझरना, डकासाडम, सेहेदा, तिलैया, नारण, लवालांग, अंबाडीह और केरी के निवासियों को विशेष रूप से सावधान रहने को कहा गया है।सुरक्षा निर्देश:रात के समय घर से बाहर न निकलें, क्योंकि हाथी अंधेरे में तेजी से चलते हैं।हाथी नजदीक आने पर पक्के मकान या उसकी छत पर शरण लें—पिछले अनुभवों में यह सबसे सुरक्षित पाया गया।हाथी भोजन की तलाश में घरों में घुस सकते हैं, इसलिए जान की रक्षा पहले करें।फसल या मकान को नुकसान पर वन विभाग त्वरित मुआवजा देगा।वन विभाग की टीमें निरंतर निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि ग्रामीण सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

Leave a Comment