आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलर ने किया बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलर ने किया बैठक

 संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया)

 प्रखंड  स्थित आपूर्ति कार्यालय के प्रांगण में गुरुवार को डीलर संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद ने की। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि डीलर की आठ सूत्री मांगों को लेकर संघ के कई गुटों की संयुक्त बैठक के बाद एक फरवरी 2025 से प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह के आह्वान पर पॉश मशीन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जन वितरण विक्रेता मनोज कुमार सिंह ने 6 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा वार्ता के लिए विभाग के किसी पदाधिकारी को नहीं भेजा गया है। उपाध्यक्ष पिन्टू सिंह ने कहा कि दिसंबर में हुई वार्ता में सचिव द्वारा आश्वस्त किया गया था कि डीलर की मांगें जायजा है। उनकी मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक विचार नहीं किया गया है। सचिन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हम लोगों को आठ सूत्री मांग है जिसमें तीस हजार रूपये प्रति माह वेतन, तीन सौ रूपये प्रत्येक क्विंटल कमिशन , पूर्व की भांति निलंबन आदेश, अनुकंपा पर डिलर की बहाली सहित आठ सूत्री मांग है। इधर पाॅश मशीन बंद कर देने से उपभोक्ताओं में भी खलबली मची हुई है। प्रतिदिन जन वितरण विक्रेता की दुकान से लाभुक दुकान से घुमकर रहे हैं। इधर बैठक में कौशलेश कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह,  बालक प्रसाद, नन्द कुमार पासवान, अरविंद कुमार केशरी सहित सभी डिलर उपस्थित थे।

Leave a Comment