उप विकास आयुक्त ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय के किया निरीक्षण 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उप विकास आयुक्त ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय के किया निरीक्षण

रामानंद सिंह

गया मोहनपुर
भारतीय प्रशासनिक सेवा उप विकास आयुक्त नवीन कुमार ने शनिवार को मोहनपुर  प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा किया गया।  बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना,  मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन, आरटीपीएस कार्यालय, प्रखंड नदारत में संधारित सभी सहायक रोकड़, सामान्य रोकड़ पंजी आदि को देखा गया। इस दौरान प्रखंड और अंचल कार्यालय सहित प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित सभी कार्यालयों देखा और आवश्य जानकारी प्राप्त की। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के पदाधिकारियों, कर्मियों, पंचायत सचिवों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ प्रखंड में संचालित योजनाओं को लेकर समीक्षा किया गया है। वही मनरेगा कार्यालय का भी जांच किया गया है। मनरेगा पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी का भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एक पंचायत में एक खेल मैदान से भी अधिक खेल मैदान बनाने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं सभी योजनाओं का समीक्षा किया गया है। जिसमें सर का निर्देश दिया गया है कि सभी योजना समय के अनुसार पूर्ण करना है और सभी योजना में तेजी से कार्य को आगे बढ़ाना है वहीं गुणवत्तापूर्ण सभी योजना को करने पर भी जोड़ दिया गया है।

Leave a Comment