चालक संघ का बैठक,विभिन्न मांगों पर चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार अरवल इकाई चालक संघ की बैठक बेलसार में संपन्न ।
अपने विभिन्न मांगों को लेकर चालक संघ ने चटानी एकता किया प्रस्तुत।

अंजनी कुमार

अरवल

बिहार ड्राइवर महासंघ अरवल इकाई की बैठक राष्ट्रीय राज मार्ग 139 स्थित राम गति साव होटल के प्रांगण मे किया गया। बैठक में चालकों का समाज में योगदान विषय पर चर्चा किया गया। इस मौके पर ड्राइवर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र राय ने कहा कि चालकों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए अभी तक कोई संगठन नहीं बना है। ऐसी स्थिति में चालक हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग है लेकिन उन्हें दुर्भावना से देखा जाता है। यहां तक की सड़क पर बेवजह चालकों के साथ मारपीट किया जाता है जिससे उनका मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चालक भी समाज का एक अंग है और उन्हें भी सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए । उन्होंने चालकों के कार्य शैली पर भावुक होते हुए कहा कि समाज के लोग अपने परिवार को चालक के हवाले कर गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए भेज देते हैं। ऐसी स्थिति में घटना दुर्घटना होती है तो चालक पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होने लगता है। जबकि सच्चाई यह है कि चालक सड़क पर चलने वाले चुटी को भी नहीं मारना चाहते हैं। लेकिन गलतफहमी में लोग सारा दोस ड्राइवर को दे देते हैं और मौके पर इसका भूक्तभोगी भी उन्हें होना पड़ता है। कहीं-कहीं तो हिंसा में चालक को बेवजह मृत्यु का घाट उतार दिया जाता है। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी ड्राइवर को एकता के सूत्र में बंध कर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए चालक के प्रति हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं। इस मौके पर चालक संघ ने सरकार से मांग किया है कि ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए जिसमें दुर्घटना के पश्चात चालक को परिजनों को 20 लख रुपए का मुआवजा दिया जाए तथा अपंगता की स्थिति में 10 लाख वही साधारण दुर्घटना मे पांच लख रुपए का इलाज हेतु बीमा मुआवजा दिया जाए। संगठन के द्वारा मांग किया गया की 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना के दायरे में लाया जाए तथा ड्राइवर के लिए आवास योजना के तहत पांच लाख की व्यवस्था की जाए। वही निबंधित ड्राइवर के बच्चों को उच्च शिक्षा की व्यवस्था किया जाना चाहिए। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे दिनेश यादव एवं चालक संघ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने सड़क सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि राजमार्ग पर चालकों के लिए विश्राम गृह तथा शौचालय की व्यवस्था करना चाहिए वही गाड़ियों में आगे और पीछे सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए सांथ सांथ बिहार के ड्राइवर को दूसरे राज्यों में भी इस तरह की सुविधा सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मौके पर चालकों ने सरकार से मांग किया है कि ड्राइवर को द्वितीय श्रेणी सैनिक की मान्यता दिया जाए तथा 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस के रूप में मान्यता देते हुए ड्राइवर के लिए एक ठोस कानून बनाया जाए जिसमें उन्हें रोड पर मारने और पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई किया जा सके। इस अवसर पर चालक संघ के जिला सचिव सुभाष पासवान जन्मजय पटेल इंद्रजीत कुशवाहा दिनेश यादव मनौव्वर आलम सुशील तिवारी सोमनाथ यादव कमलेश पासवान नरेंद्र यादव सुरेंद्र यादव रंजीत यादव राम पुकार गुप्ता सोनू कुमार के अलावे सैकड़ो चालक उपस्थित थे।

Leave a Comment