मोहनपुर प्रखंड के 52 भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा का वितरण किया 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहनपुर प्रखंड के 52 भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा का वितरण किया

संवाददाता

रामानंद सिंह

मोहनपुर (गया) :

राजस्व व भूमि सुधार विभाग के द्वारा अभियान बसेरा टू अंतर्गत सर्वेक्षित एवं वास भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा विशेष पहल की गई है। मोहनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के द्वारा मोहनपुर थाना परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर भूमिहीनों को बासगीत पर्चा और बंदोबस्त पर्चा का वितरण किया गया। बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्योति देवी, प्रखंड प्रमुख दिपक कुमार सिंह, अंचल अधिकारी रंजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, थाना अध्यक्ष संजय कुमार की मौजूदगी में 52  लाभुकों को पर्चा दिया गया। जिसमें तीन डिसमिल जमीन दिया गया। अंचल अधिकारी ने बताया कि अभियान बसेरा टू के तहत भूमिहीन परिवारों को पर्चा के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराया गया है, ताकि ऐसे परिवार जमीन उपलब्ध होने के बाद स्थाई रूप से अपना आशियाना बना सके। विधायक ज्योति देवी ने कहा कि भूमिहीन को भूमि उपलब्ध कराने का यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा। सीओ रंजीत कुमार ने बताया कि 52 परिवारों को बंदोबस्त का पर्चा वितरण किया गया है। इस तरह लाभार्थी को के चेहरे पर खुशी नजर आया। शेष बचे राजस्व कर्मचारी के माध्यम से ऐसे परिवारों को चिन्हि्त कर सूची बनाया जा रहा है। भूमि के लिए भूमिहीन परिवार खुद से भी अंचल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। मौके कई पंचायत के प्रतिनिधियों भी मौजूद थे।

Leave a Comment