
युवक संग युवती फरार, केस दर्ज
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंधुनगर गांव में युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। युवती की मां ने मोहनपुर थाना पहुंचकर गांव के ही मीथलेश कुमार पर पुत्री को भगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 22 नवम्बर को युवती घर से अचानक लापता हो गई। युवती की मां की आवेदन पर नामजद आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को बरामद करने तथा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी किया जा रहा है।





