प्रेमी ने प्रेमिका के साथ शिव मंदिर को साक्षी मानकर प्रखंड मुख्यालय में किया शादी 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रेमी ने प्रेमिका के साथ शिव मंदिर को साक्षी मानकर प्रखंड मुख्यालय में किया शादी

संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर गया
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर में शुक्रवार को को एक प्रेमी प्रेमिका ने शादी रचाई। लड़का संतोष कुमार ग्राम दहियार थाना बाराचट्टी जिला गया का रहने वाला है। जबकि लड़की सपना कुमारी मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत सिन्दुआर के लालाडिह गांव की रहने वाली है। दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की का कहना है कि उसके परिजन किसी अन्य लड़की से उसकी शादी करना चाह रहे थे। इस कारण वह अपनी मर्जी से लड़का को अपने घर बुलाया और अपने माता-पिता को सारी बात को जानकारी दिया इस बात की जानकारी ग्राम पंचायत के मुखिया एवं सरपंच को भी दिया गया। उक्त घटना की जानकारी मोहनपुर थाने को दिया गया थाना ने दोनों लड़का लड़की से पूछताछ करने के बाद पंचायत के सरपंच के ऊपर छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत सिन्दुआर के सरपंच शिव पासवान एवं मुखिया उमेश पासवान ने दोनों की माता-पिता से गहरी पूछताछ के बाद दोनों के माता-पिता जब राजी खुशी हो गए तो दोनों को प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर लड़का ने लड़की को मांग में सिंदूर डाल दिया। इधर लड़की सपना कुमारी ने बताई की हमने एक साल से संतोष कुमार से प्रेम कर रहे थे उन्होंने कहा कि मैं बीए पार्ट वन में पढ़ रही हूं और मैं सोच समझ कर संतोष के साथ शादी किया हूं। इधर लड़के के पिता हरि प्रजापत ने कहा कि मेरा बेटा उक्त लड़की से प्रेम कर रहा था किसी को इज्जत का सवाल था मैंने अपने बेटे को समझाया और कहा कि अब इसी के साथ शादी कर लो हमें कोई एतराज नहीं है। इधर लड़की के पिता गणेशीय  प्रसाद ने बताया कि हम दोनों परिवार आपस में बात विचार करने के बाद उक्त शादी किया हूं और कल शेरघाटी न्यायालय में जाकर कोर्ट मैरिज भी कर देंगे। जिससे आने वाला दिन में कोई तरह के दोनों के बीच गलतफहमी नहीं रहे क्योंकि हम दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं। इधर ग्राम पंचायत के मुखिया उमेश पासवान ने बताया कि दोनों अभिभावकों  एवं काफी संख्या में ग्रामीणों के बीच शादी की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों लोग बालिक हैं और दोनों का उम्र 18 वर्ष से अधिक है। इसीलिए हम लोग अपने हाथ में कानून को नहीं लिया और दोनों के  बीच प्रेम प्रसंग चल आ रहा था उसे जोड़ी को हम लोग आशीर्वाद भी दिया और दोनों का जोड़ी सलामत रहे यह भगवान से प्रार्थना भी किया। यह देखने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में काफी संख्या में लोग का भीड़ भी उमड़ पड़ी ।

Leave a Comment