झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट चास के अध्यक्ष बने मानिक व आनन्द कोषाध्यक्ष 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट चास के अध्यक्ष बने मानिक व आनन्द कोषाध्यक्ष

 

 

बोकारो। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, चास प्रखंड की बैठक रविवार को चास में मानिक सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पत्रकार हित पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के बोकारो जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी सहित जिला कार्यकारिणी के अधिकारियों की देखरेख में चास प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मानिक सिंह, सचिव विश्वजीत झा, उपाध्यक्ष रवि कुमार वर्मा, रसिक राय, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार महतो, सह कोषाध्यक्ष मनोज सिंहा, सह सचिव तीरथ चौधरी, अनिल महतो, सच्चिदानंद पाठक, संतोष कुमार को बनाए गए। जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने कहा कि जेयूजे संगठन पत्रकारों के हित के लिए बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने पत्रकार हित के लिए राज्य सरकार से कई मांगे रखी है। नवनिर्वाचित चास प्रखंड अध्यक्ष मानिक सिंह ने कहा कि सभी पत्रकारों को एक संगठन में रहकर अपने आप को सुरक्षित रखने की जरूरत है। अपने मौलिक अधिकार के लिए उन्होंने पत्रकारों को इस संगठन से जुड़ने की अपील की। मौके पर राहुल कुमार बसु, अनिल चंद्रा, सागर महथा, राजेश कुमार, अभिषेक मिश्रा, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment