शहीद संजय यादव उफॅ नेता जी ग्यारहवीं भावपूर्ण श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शहीद संजय यादव उफॅ नेता जी का ग्यारहवीं भावपूर्ण श्रद्धांजली दिया गया

भोजपुरी-मगही गायन पर खूब झूमे लोग
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
 शहीद  संजय यादव की स्मृति में सोमवार को मोहनपुर प्रखंड के अमकोला पंचायत के नावाडीह गांव में भोजपुरी-मगही कार्यक्रम आयोजन कराया गया। आयोजन से जुड़े अमकोला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव और केवला पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम में भोजपुरी के जानेमाने कलाकार छोटू छलिया, लोक गायक जिलालाल ठाकुर, चंदन सिहानिया, सोनम यादव, संजय सानू व मगही कॉमेडी कलाकार उदय डॉक्टर ने अपनी गायकी से लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम का संचालन फतेहपुर के पूर्व जिला पार्षद नागेन्द्र यादव ने की। कार्यक्रम की शुरूआत मुखिया संघ जिलाध्यक्ष डब्लू यादव, भगत यादव, कुमारी रिंकू, तेजस्वी कुमार, संजना कुमारी, सुजाता, सोनाली, लालदेव शास्त्री, संजय यादव, अरविंद सिंह यादव आदि ने शहिद संजय यादव उर्फ नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वही कई लोगों ने शाहिद संजय यादव के विचार और जो समाज में कार्य किया था। उसकी लोगों ने जमकर चर्चा भी किया। संजय यादव अपने क्षेत्र के लिए बहुत सारे कार्य विकास के लिए किए थे। उन्होंने भलुआ से लेकर लखैयपुर तक जो सड़क निर्माण कराया था जिसकी भी चर्चा लोगों ने किया। इस जंगल में नक्सलियों से भय मुक्त करने में संजय यादव शहीद हो गए थे। वहीं  शहीद श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Leave a Comment