
मोहनपुर पुलिस व एसटीएफ की टीम ने हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेजा
संवाददाता
रामानंद सिंह
मोहनपुर , गया
हार्डकोर नक्सली को मोहनपुर पुलिस व एसटीएफ गुरपा कैंप की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के जोगियाटाड़ गांव से हार्ड कोर नक्सली रामजन्म मांझी, उर्फ लिटूटू भुईयां उफॅ बन्नो जी उर्फ सत्येंद्र मांझी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हार्ड कोर के ऊपर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत मोहनपुर थाना में चार प्राथमिक की दर्ज किया गया है। इसी प्रकार से विभिन्न आठ थाने में उक्त नक्सली पर प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने बताया कि बाराचट्टी मोहनपुर कांड संख्या 445/ 2015 कांड संख्या 457 /2015 कांड संख्या 528 /2013 कांड संख्या 150 /2007 मोहनपुर थाने में दर्ज किया गया है। इसी प्रकार वजीरगंज थाना में कांड संख्या 150 / 2014 अतरी थाना में कांड संख्या 127/ 2009 फतेहपुर थाना में कांड संख्या 321 / 2015 वजीरगंज कांड संख्या 441/ 2015 तिलैया कोडरमा थाना में कांड संख्या 231/ 2015 बाराचट्टी थाना कांड संख्या 555 / 2014, 554 / 2014 इन सभी कांडों में हॉर्स एक्ट विस्फोटक पदार्थ घर में रखना सहित कई मामला एवं नक्सली गतिविधि एवं नक्सली दस्तावेज सहित कई नक्सली गतिविधि का मुकदमा इन पर दर्ज किया गया था। जिसे पुलिस लगातार 2015 से खोज रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति और अमन होगा अभी भी इनकी दहशत आसपास के गांव में हो रहा था। जिसे पुलिस और एसटीएफ के जवान के द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया है।





