

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान के लिए मोहनपुर प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकला तिरंगा यात्रा
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गयाजी)
भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य पर मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। एनडीए गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं मोहनपुर बस स्टैंड के पास एकत्र हुऐ। मंगलवार को शाम पांच बजे से बीस सूत्री अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड से शुरू होते हुए लखैयपुर बाजार के कई चौक से होते हुए लखैयपुर शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों ने भारत की आन-बान-शान तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों को बधाई दी।
उन्होंने इसे राष्ट्र की गरिमा, शौर्य और आत्मसम्मान का प्रतीक बताया। कहा कि आपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह पूरे देश के लिए गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है।
जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजीव प्रसाद ने नारों के साथ लोगों का उत्साहवर्धन किया।
कहा कि भारत की जनशक्ति ने एक सशक्त नेतृत्व को केंद्र की गद्दी पर बैठाया है। भाजपा की मोदी सरकार ने देश हित में हर वो निर्णय लिया, जिससे भारत का मस्तक विश्व में सदैव ऊंचा रहे। भारत की तीनों सेनाएं अत्याधुनिक तकनीक से इतनी सशक्त हो चुकी है कि अब कोई भी भारत पर बुरी नजर नहीं रख सकता। कार्यक्रम में शामिल एनडीए के सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ-साथ हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष माधुरी मंडल,बाराचट्टी विधानसभा के प्रभारी अनिल पासवान लोजपा प्रखंड अध्यक्ष एवं क्षेत्र के कई बुद्धिजीवियों की मौजूद थे।





