मोहनपुर प्रखंड में सामुदायिक शौचालयों का उपयोग नही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहनपुर प्रखंड में सामुदायिक शौचालयों का उपयोग नहीं।
संवाददाता
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
स्थानीय अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों के अनदेखी के कारण मोहनपुर में महादलितों के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालयों का बुरा हाल हो गया है। लाखों रुपये खर्च कर महादलित टोलों में बनाए गए शौचालय बनने के कुछ माह बाद ही बेकार हो गए। उपयोग नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों ने किबाड़ और नलका तक उखड़ ले गए। जिस वजह इज्जत घर खूद बेपर्द हो गया है। लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रखंड की सभी 18 पंचायतों में दो-दो महादलित टोलों में सामुदायिक शौचालय बनवाए गए थे। इसका मुख्य उद्देश खुले से शौचमुक्त के प्रति महादलितों जागरूक करना था। लेकिन स्थानीय अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों के इस ओर ध्यान नहीं होने से यहां यह हाल हो गया है। टेसवार पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बनाने के बाद टोले के लोगों को सुपूर्द कर दिए गए थे। कुछ माह तक मोनेटरिंग भी की जाती रही, लोग उपयोग भी किया करते थे। इसके बाद यह हाल हो गया। वहीं कुछ पंचायतों में सालों बाद भी शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। लोहिया स्वच्छता कार्यक्रम के प्रखंड समन्वक ने बताया कि मेंटेनेंस के लिए सरकार के द्वारा कोई राशि नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उच्च अधिकारी को भी दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा यह बताया गया है कि पंचायत के विकास राशि से उक्त शौचालय का मेंटेन का प्रस्ताव जिला पदाधिकारी को भेजी गई है। जब तक मंजूरी नहीं होती है तब तक यही हाल रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड में 36 सामूहिक शौचालय बनाया गया था सभी जगह का बुरा हाल है इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी लोहिया स्वच्छता समन्वयक पर अपनी बात को कहते हुए टाल देते हैं कि यह देखरेख उनका है।

Leave a Comment