मोहनपुर प्रखंड में पहला दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए छ: प्रत्याशी एवं सदस्य के लिए 18 प्रत्याशी ने नामांकन किया। 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहनपुर प्रखंड में पहला दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए छ: प्रत्याशी एवं सदस्य के लिए 18 प्रत्याशी ने नामांकन किया।
 रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
प्रखण्ड मुख्यालय के किसन भवन पर रविवार की सुबह से पैक्स चुनाव के नामांकन दाखिल को लेकर प्रत्याशियों का चहल- पहल शुरू हो गई। इसके लिए चार काउंटर बनाए गए थे, जहां पैक्स अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किया गया। पुलिस इसके पहले ही मुस्तैद दिखी। प्रखण्ड मुख्यालय के किसन भवन मुख्य गेट पर आने जाने वाले लोगों को सघन जांच के बाद जाने की इजाजत दी जाती थी। वहीं मुख्य गेट पर थानाध्यक्ष संजय कुमार , एसआई मुकेश कुमार सिंह , एएसआई रमेश कुमार , एसआई शंकर यादव , एएसआई पवन कुमार झां एवं पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार मौजुद थे। बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के 06 नामांकन दाखिल किया गया। कार्यकारणी सदस्य के लिए 18 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। 17 पंचायतों से पहले दिन 24 नामांकन दाखिल किया गया है। वही नामांकन कर बाहर निकल रहे प्रत्याशी के समर्थकों ने जोरदार तरीके से माला पहनकर अध्यक्ष को नारा भी लगा रहे थे। वही मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार आने जाने वाले लोगों को निगरानी कर रहे थे। कहीं पर किसी प्रकार से हो हल्ला नहीं हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात थे।

Leave a Comment