
संवाददाता, रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के सिंधूगढ थाना क्षेत्र के रामचक गांव मे शनिवार को आहार में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर गांव के सहियोग से पानी से शव को बहार निकाला गया है। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतक गांव के ही खेलावन मांझी उम्र 59 वर्ष के रूप में पहचान हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि शौच करने के लिए लगभग 12:00 बजे दिन में छोटकी बांध आहार के तरफ गया था। लोगों ने बताया कि आहार में काफी पानी था लगता है कि पैर फिसल गया और वह आहार में डूब गया। डूबते हुए एक व्यक्ति ने देखा जो गांव में जा कर हो हल्ला किया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकल गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे अंतिम परीक्षण हेतु मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया है। घटना की सूचना पर ग्राम पंचायत केवला के मुखिया अरविंद सिंह यादव घटना स्थल पहुंचकर परिजनों को संतावना देते हुए कबीर कबीर अंत्येष्टि से तीन हजार रुपये दिया गया है। इधर ने बताया है कि मृतक को पारिवारिक लाभ के लिए बीडीओ से घटना की जानकारी देते हुए तत्काल उनके पारिवारिक लाभ देने की मांग किया है।





