मोहनपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच 65.95 प्रतिशत हुआ मतदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहनपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच 65.95 प्रतिशत हुआ मतदान

रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
मोहनपुर प्रखंड में चौथे चरण के तहत रविवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। मोहनपुर प्रखंड के 16 पंचायत के 42 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ था। प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर  शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। मोहनपुर बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मोहनपुर प्रखंड में 65.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्र पर
मतदान भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूरा किया गया। मतदातागण काफी उत्साह एवं उमंग के साथ शांतिपूर्ण और निर्भीक वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का कड़े प्रबंध किये थे।
उन्होंने कहा के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी मतपेटियों  मतदान कर्मी 10+2 उच्च विद्यालय मोहनपुर में जमा किया जा रहा है। 2 दिसम्बर को सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर 6 टेबल बनाया गया है। जहां पर 6 पंचायत के एक राउंड में गिनती का कार्य शुरू कराया जाएगा।

Leave a Comment