
सुनील सिंह को प्रतिनिधि बनने पर पार्टी का कार्यकर्ता ने बधाई दिया
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
मोहनपुर प्रखंड के पथरा गांव के सुनील सिंह को बिहार विधान परिषद अवधेश नारायण सिंह के द्वारा मोहनपुर प्रखंड प्रतिनिधि के रूप में बनाया गया है। विधान परिषद अवधेश नारायण सिंह के द्वारा मोहनपुर प्रखंड के लिए अपना प्रतिनिधि के रूप में सुनील सिंह को चयन किया गया है। जैसा ही सुनील सिंह का चयन किया गया तो मोहनपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शंभू नाथ सिंह, मुखिया कमलेश सिंह, रामनंदन सिंह, जय सिंह, विजय सिंह, अनुमति देवी ने बधाई दिया है। साथी सुनील सिंह ने कहा की जिस कार्य के लिए विधान परिषद सदस्य अवधेश नारायण सिंह ने मुझे सौपा है वह बहुत अच्छा से ही निभाएंगे और सब के साथ लेकर चलेंगे।




