कलेर थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छठ एवं दीपावली को लेकर कलेर थाना में शांति समिति की बैठक शांति से पर्व मनाने की अपील।

अंजनी कुमार

अरवल

थाना मुख्यालय कलेर के प्रांगण में बुधवार को छठ एवं दीपावली पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें लोगों से छठ एवं दीपावली पर्व को शांति से मनाने की अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी पर्व त्यौहार आपसी स्वभाव एवं प्रेम का प्रतीक होता है जहां सुखद वातावरण में पर्व संपन्न होता है वहां आपसी प्रेम और भाईचारा में वृद्धि होती है ,लेकिन हमारे बीच के गलत तत्व के लोग इस तरह के अवसरों में खलल डालने का कार्य करते हैं और हम सबों के बीच में अशांति एवं तनाव पैदा कर देते हैं। ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना है और ऐसे लोगों की पहचान करनी है ।उन्होंने कहा कि कुछ आसामाजिक तत्व इस तरह का फायदा जाति एवं धर्म के नाम पर भी उठाने का प्रयास करते हैं जिनको बायकाट करने की आवश्यकता है। हमें आपस में मिलजुल कर रहना है और सभी के पर्व को सम्मान करना है ।उन्होंने कहा कि इन पर्वों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में आप सभी के साथ पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी पुलिस हर समय आपके सहयोग के लिये खड़ी रहेगी। उन्होने लोगों से आग्रह किया है कि दीपावली में उच्च क्षमता वाले पटाखों का प्रयोग नहीं करना है जिससे हमारे शरीर को किसी तरह की क्षति न पहुचे। छठ घाटों की साफ सफाई, घाटों का सौंदर्यीकरण करने तथा छठ व्रती को सहयोग करने का भी आग्रह किया । इस अवसर पर काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment