मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक को लोगों ने दी नम आंखों से विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक को दी गई विदाई,गणमान्य लोग रहे उपस्थित।

सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर थाना परिसर में लोगों ने ननम आंखों से दिया विदाई

ANJANI KUMAR

अरवल
मेहंदिया थाना परिसर में गुरुवार को बुद्धिजीवी विचार मंच मेहंदिया के द्वारा थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिंदी दैनिक के सम्वाददाता अजीत कुमार ने किया। इस विदाई समारोह में भावुक होते हुए थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्हें लोगों से काफी सहयोग मिला, जिसे वे हमेशा अपनी यादों में संजोकर रखेंगे। इसी सहयोग की बदौलत वे बेहतर पुलिसिंग कर पाए। काम करने के दरम्यान निश्चित तौर पर जाने अनजाने कुछ न कुछ गलतियां हो ही जाती है। जिसे आप सभी भूलकर माफ करने का कार्य करेंगे।मैं जहां भी रहूं आपका दिया गया प्रेम और विश्वास को नही भूलूंगा और सदैव याद रखूंगा।बदलाव एक प्रक्रिया है जिससे हम सभी को गुजरना पड़ता है लेकिन दिल मे बदलाव नही होना चाहिय।इसके पूर्व स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि आपके कार्यकाल में थाना क्षेत्र में विधि -व्यवस्था , पुलिस पब्लिक संवाद मजबूत स्थिति में रहा।लोगों ने उनके बेहतर भविस्य की कामना की और कहा कि आपके कार्यकाल में हर लोगों कि समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना गया और त्वरित निष्पादन कर सामाधान किया गया आपके कार्यकाल को लोग कफी नहीं भूल पाएंगे। मालूम हो कि राहुल अभिषेक का तबादला अरवल जिले के मेहंदिया थाना से नवादा जिले में कर दिया गया है। इस विदाई समारोह में अपर थाना अध्यक्ष चंदन झा, सोहसा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार, सोहसा पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार, पहलेजा पंचायत पूर्व मुखिया मेघनाथ सिंह, भाजपा जिला मंत्री सह उपाध्यक्ष अमृत राज, पहलेजा पंचायत मुखिया मुंद्रिका सिंह, बेलांव पैक्स अध्यक्ष मुलायम यादव, कलेर राजद सांसद प्रतिनिधि नूर अहमद व शाहिद खान, जयनाथ यादव, विकास दुबे,अभिषेक कुमार, अरबिंद कुमार, सहित कई जनप्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेहन्दीया के अलावे कलेर थानाध्यक्ष अनवर अली का भी कलेर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में जन प्रतिनिधि, समाजसेवी,बुदजीवी मौजूद रहे। इस कार्य के लिये अनवर अली ने सभी का आभार जताया ।

Leave a Comment