मोहनपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव करने के लिए मतदान कर्मी व सुरक्षा बल रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहनपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव करने के लिए मतदान कर्मी व सुरक्षा बल रवाना
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
मोहनपुर प्रखंड के 18 में 16 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए सभी बूथों पर मतदान कर्मी एवं सुरक्षा बलों को रवाना किया गया। देर रात तक सभी बूथों पर कर्मियों ने अपना योगदान दे दिया। प्रखंड के 16 पंचायत अमांतरी, अमकोला, मटिहानी, टेसवार, लाडु, खरडिह, डेमा, एरकी, लखैयपुर, सिरियावां, बगुला, धरहरा, बुमुआर, गोपालकेङा, गुरीयावां एवं मुसैला पंचायत के पैक्स के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि कुल 42 बूथों में होने वाले मतदान को लेकर प्रत्येक बूथ पर 1-3 का पुलिस बल तैनात किया गया है। जिन मतदान केंद्र भवन पर दो बूथ बनाए गए हैं, वहां 2- 7 सशस्त्र बल की ड्यूटी लगाई गई है।सभी बूथ पर चार चार मतदानकर्मियों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त थाना स्तर से सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ गस्ती कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर संकल्पित है। मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक कराए जाएंगे। सभी बूथ पर पानी, सुरक्षा, बिजली की व्यवस्था रखी गई है। इधर मतदान को शांतिपूर्ण कराने को लेकर मोहनपुर थाना अध्यक्ष  संजय कुमार, सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार अपने दल बल के साथ मतदान होने के पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया है कि सभी मतदाता भय मुक्त होकर अपना मतदान करें उन्होंने कहा कि कहीं से कोई गड़बड़ी होती है तो सरकारी नंबर पर सूचना दे और सभी लोग भय मुक्त होकर मतदान करें।
16 पंचायत में कुल  24993 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। कौन पंचायत में कितना है मत नीचे अंकित किया जा रहा है।
1)अमांतरी 1092
2)अमकोला 1589
3)मटिहानी 1600
4)टेसवार 2022
5)लाडु 1699
6)खरडिह 2085
7)डेमा 1052
8)एरकी 1179
9)लखैयपुर 1080
10)सिरियावां 2095
11)बगुला 1931
12)धरहरा 700
13)बुमुआर 2058
14)गोपालकेङा 1460
15)गुरीयावां 1778
16)मुसैला मे 1573

Leave a Comment