पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में, 16 पैक्स में 24993 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में, 16 पैक्स में 24993 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

मतदान भयमुक्त और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो प्रखंड प्रशासन इसके लिए संकल्पित है।
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
पैक्स निर्वाचन 2024 के तहत होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। प्रखंड के 18 पैक्स में 17 पैक्सों में मतदान कराया जाना था। लेकिन नामांकन, संवीक्षा व नाम वापसी के बाद अब 16 पैक्स में ही मतदान होगा और 1 दिसम्बर को वोट डाले जाएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि 16 पैक्स के 42 बूथों पर 24 हजार 993 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए कुल 43 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए विभिन्न कोटि के कुल 56 पदों पर मतदान होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत केवला में अध्यक्ष सहित सभी 11 सदस्य निर्विरोध हो गए हैं। इसलिए उक्त पंचायत में चुनाव नहीं होगा।  मतदान की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।मतपेटी का तैयार है और बूथों पर भेजने की तैयारी चल रही है। मोहनपुर उच्च प्लस टू विद्यालय भवन में पार्टी मिलान किया जा रहा है। तत्पश्चात कल विद्यालय परिसर में चुनाव सामग्री का वितरण कर मतदान कर्मियों को डिस्पैच किया जाना है। बताया कि मतदान के लिए मतदाता सूची का विखंडिकरण कर लिया गया है। मतदान भयमुक्त और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो प्रखंड प्रशासन इसके लिए संकल्पित है। इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर सभी एआरओ एवं कोषांग के कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

Leave a Comment