
मोहनपुर प्रखंड के जन वितरण संघ ने होली मीलन समारोह का आयोजन
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया)
आपूर्ति कार्यालय मोहनपुर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा इस मौके पर एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर के एक भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद
सहित मोहनपुर प्रखंड के सभी जन वितरण दुकानदार ने एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाया। वही जनवितरण दुकानदारों ने संघ के मजबूत करने के लेकर चर्चा किया गया। वहीं डिलर अपनी समस्या पर भी विचार विमर्श किया गया। मौके पर संघ के सचिव सुरेन्द्र कुमार, नन्द कुमार पासवान, पिन्टू कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, रामनरेश सिंह, अरविंद कुमार केशरी, सजय केशरी , रंधीर सिंह, कैशलेश सिंह सहित विभाग के सभी कर्मचारियों भी उपस्थित रहे।





