

रमियां कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने हजारों जरूरमंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण।
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया)
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड में रमियां कंस्ट्रक्शन के द्वारा प्रखंड के मुसैला, एरकी एवं धनीचक बालू घाट पर प्रखंड क्षेत्र के हजारों गरीब एवं असहाय महिला पुरुषों के बीच शुक्रवार को कंबल का वितरण किया गया। वहीं रमिया कंस्ट्रक्शन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों पर एक हजार से अधिक वैसे गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। कंपनी के अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्य हमारी माता मनोरमा देवी एवं बड़े भाई रॉकी यादव के सहयोग से मोहनपुर प्रखंड के सैकड़ो असहाय एवं गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथी उन्होंने बताया कि मोहनपुर प्रखंड के वैसे गांव में भी हमारे कार्यकर्ता और कर्मचारी जाकर गरीबों की पहचान करते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है। इधर बताते चले की पूर्व एम एल सी सह बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव ने कहा कि मोहनपुर प्रखंड हमारा पैतृक गांव है। हमारे पिता भी मोहनपुर प्रखंड के लिए बहुत सारे कार्य किए थे। उन्हीं की मार्गदर्शन पर हमने इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है। साथी उन्होंने कहा कि हमारी माता मनोरमा देवी के आशीर्वाद से जिस तरह से हम दोनों भाइयों मिलकर काम कर रहे हैं और जनता हमें साथ दे रही है आगे भी हम इसी तरह से अपने माता-पिता के मार्गदर्शन पर कार्य करते रहेंगे। बताते चले की युवा नेता रॉकी यादव जब भी मोहनपुर प्रखंड आते हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में नौजवान उनके स्वागत करते हैं। दिल की धड़कन युवाओं के लिए बने रहते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार योगेश प्रसाद यादव लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाराचट्टी एवं मोहनपुर प्रखंड के लिए ढृढ संकल्पित होकर हम लोग काम कर रहे हैं।





