

प्रखंड क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया गणतंत्र दिवस पूरे प्रखंड क्षेत्र मे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शान से तिरंगा लहराया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जबकि कई विद्यालयों में बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख दिपक कुमार सिंह, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष संजय कुमार, सिंधूगढ थाना परिसर में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार, मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी कमलेश कुमार, प्रखंड कृषि कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डाक्टर मनोज कुमार चौधरी, प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपी, प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनपुर में प्राचार्य अनिल कुमार मोहनपुर प्रखंड के 18 पंचायत में सभी पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत के मुखिया ने झंडा तोलन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में प्रभारी गोपाल सिंह के द्वारा झंडा तोलन किया गया। इसी प्रकार सभी शिक्षण संस्थान एवं गैर शिक्षण संस्थान में भी बड़ा ही धूमधाम से झंडा तोलन किया गया है।





