

संत रविदास जनसेवा संगठन एवं टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी भोजपुर आरा ने किया सदर अस्पताल आरा मे दीपोत्सव का आयोजन
अमरेन्द्र कुमार मिश्रा
आरा। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर संत रविदास जनसेवा संगठन एवं टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी भोजपुर आरा के तत्वाधान में सदर अस्पताल आरा के प्रांगण मे दीपोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी सह संस्था संस्थापक महासचिव अमरदीप कुमार जय के साथ आरा सदर पश्चिमी 23 के जिलापार्षद भीम यादव एवं स्वयंसेवी संगठन के टीम के द्वारा अस्पताल परिसर स्थित दुखहरण हनुमान मंदिर मे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात अस्पताल परिसर के सभी प्रमुख विभागो के मुख्य द्वार पर, देर रात को मौजुद मरीज तथा इनके साथ आये परिजन तथा जेल से आये बीमार इलाजरत कैदीयों एवं डियूटी पर कार्यरत अस्पताल कर्मचारियो के साथ मिलकर भोजपुर जिला का 53वां स्थापना दिवस समारोह 52 दीप तथा 52 मोमबत्ती जलाकर जिला स्थापना दिवस दीपोत्सव के रूप मे मनाया गया।इस दौरान पूरे सिविल सर्जन कार्यलय सहित पूरा अस्पताल परिसर दीपो के रौशनी से जगमग होता रहा।अन्त मे देर रात परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर दीपोत्सव कर कार्यक्रम का समापन्न किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने मौजुद लोगो को बताया की आज ही के दिन सन 1972 में शाहाबाद जिला के दो भागो में बांटकर भोजपुर एवं रोहतास बना।तब बक्सर भोजपुर का सब डीविजन था जो आगे 1992 में भोजपुर जिला से अलग होकर बक्सर एक स्वतंत्र जिला बना। भोजपुर जिला की एक अलग संस्कृती एवं अपनी एक अलग पहचान रही हैं। हर मामले में आजादी के पहले और आजादी के बाद भी जो आज भी कायम हैं।इस अवसर पर जिले वासियो को बधाई शुभकामना दी।संगठन 2018 से ही अस्पताल मे मरीजो के बीच रहकर उत्सव मनाते आ रहा है।मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक मीश्रीलाल वी जैन, सक्रिय संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर सत्येंद्र नारायण सिंह, सक्रिय सदस्य मेजर विकास सिंह, ध्रुव कुमार यादव, डा. प्रेंम प्रकाश सिंह, गोपाल सिंह, संजय तिवारी, सच्चिदानंद ओझा, पैक्स अध्यक्ष धन्जय सिंह बबलू, विश्वनाथ गुप्ता, बिहारी आदि कई मौजुद रहे।





