बीएसएल बोकारो में सीआईएसएफ सप्ताह के तहत सामाजिक व स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएसएल बोकारो में सीआईएसएफ सप्ताह के तहत सामाजिक व स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

 

 

बोकारो : केऔसुब इकाई, बीएसएल बोकारो द्वारा 3 मार्च से 10 मार्च तक सीआईएसएफ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सामाजिक, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम हुए।सप्ताह के तहत ब्लड डोनेशन कैंप, महिला स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इकाई के अधिकारियों, कर्मचारियों व महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। रक्तदान शिविर में बल सदस्यों ने उत्साह से रक्त दान कर मानव सेवा का संदेश दिया। महिला स्वास्थ्य जांच में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच कर परामर्श प्रदान किया।आज इकाई परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण जागरूकता पर जोर दिया गया।उप महानिरीक्षक श्री राजीव मिश्रा, भा.पु.से. ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं।” वरिष्ठ कमांडेंट मो. नैयर आजम खान, कमांडेंट राजेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व बल सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment