मध्य बिहार ग्रामीण बैंक मोहनपुर के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो परिवार को दो-दो लाख के चेक दिया
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा मोहनपुर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो परिवार को दो-दो लाख के चेक दिया
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा मोहनपुर के द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो दो लाख रुपये का चेक शाखा प्रबंधक अमित कुमार लक्ष्मी, सहायक प्रबंधक राजीव कुमार राम एवं कार्यालय सहायक संजय कुमार भास्कर ने दिया।
lशाखा प्रबंधक ने बताया कि मृतक पुनम कुमारी एवं किरण कुमारी का मौत हो गई थी। इसके बांद जांच के बाद मृतक पुनम कुमारी के पुत्र अजीत कुमार एवं किरण देवी के पति खेलावन यादव को चेक दिया गया है। वही चेक लेने के बाद लाभुकों ने बताया की यह भारत सरकार द्वारा गरीबों के हित में बहुत ही कल्याणकारी योजना है l इधर शाखा प्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत कई बैंक खाता लाभुकों का उक्त योजना के तहत बीमा किया गया है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद परिवार का लाभ उक्त योजना से दिया जाता है।