शव को मोहनपुर पुलिस ने बरामद कर अंतिम परीक्षण हेतु मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया । 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 शव को मोहनपुर पुलिस ने बरामद कर अंतिम परीक्षण हेतु मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया 

 रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर बाराचट्टी मुख्य  सड़क के डंगरा क्वार्टर के नजदीक सरस्वती कोचिंग सेंटर के बगल में एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम आसपास के ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिल की एक मनोज प्रसाद के घर के बगल में आदमी मार कर पड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि से लगता है कि वह मानसिक रूप से विचित्र था और लू की असर के कारण उसकी मौत हो गई है। क्योंकि उसके आसपास कोई भी समान नहीं मिला है। सिर्फ एक पानी की बोतल और एक खानी का चुनौती मिला है। वह काले रंग का पैजामा एवं हरे रंग का शर्ट पहने हुए। पुलिस ने शव को अंतिम परीक्षण हेतु मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मृतक का उम्र लगभग 35 साल होगा। वही घंटा आसपास के लोगों से उनकी शवू का पहचान करने की कोशिश भी की गई। लेकिन किसी ने पहचान नहीं कर सकी सभी ने कहा कि कब और किस समय जा कर मारा है यह नहीं कहा जा सकता है। शाम के समय लोगों ने देखा है।

Leave a Comment