

रामनवमी का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में मनाया गया
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
रविवार को शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्रों में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव राम नवमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। चैत्र मास के नवमी तिथि को महावीर हनुमान की पूजा अर्चना करने की परंपरा रही है। उसी के तहत रविवार को नवमी तिथि होने के कारण लगभग सभी देवालयों में एवं अपने अपने घर के आंगन में विधि विधान के साथ भगवान महावीर की पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने की तथा कच्चे हरे बांस में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमानी ध्वजारोहण किया। एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। राम नवमी के कारण सुबह से ही मंदिरों एवं प्रांगण की साफ सफाई की गई। ध्वजा गाड़े जाने वाले जगह पर गोबर से लिपाई पुताई किया गया। इसके पश्चात पंडितों के निर्देशन में हरे कच्चे बांस में पिठार और सिदूर लगा कर तैयार किया गया। तत्पश्चात राम एवं रामभक्त हनुमान की पूजा कर उक्त बांस में महावीरी ध्वज को गाड़ा गया। पुजा अर्चना का यह सिलसिला देर शाम चलता रहा। वहीं शेरघाटी अनुमंडल के तीन शिवाला मंदिर के प्रांगण में राम हनुमान का मूर्ति का पूजन किया गया एवं हनुमान जी का पाठ कराई गई। रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी शेरघाटी में रामनवमी के त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर शेरघाटी के विभिन्न मार्ग होते हुए कई प्रकार की झांकियां निकाली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि उज्जैन, राजस्थान एवं उन जगहों से झांकी मंगाया गया है, जो शहर के विभिन्न मार्गो में विजयदशमी के दिन नीकाली जाएगी। इधर पूजा समिति के सदस्य गुड्डू बाबा ने बताया कि रामनवमी का शुभ अवसर पर विजयदशमी के तीन शिवाला मंदिर से प्रकार की झांकियां सोमवार को निकल जाएगी जो शेरघाटी के लगभग 10 किलोमीटर दूरी तय कर विभिन्न मार्ग से गुजरेगी। वही पूजा समिति के उपाध्यक्ष बाबू सिंह, कोषाध्यक्ष पोला सिंह, संतोष सिंह टुनटुन अग्रवाल सहित सभी पूजा समिति के सदस्य उक्त कार्यक्रम में काफी सहयोग कर रहे हैं।





